रमोला न्यूज नौगांव: नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा मंगलवार 13 मई 2026 को “वेस्ट टू वंडर पार्क” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सम्मानित वार्ड सदस्य, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर पालिका कार्यालय स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्थापित झूले, खेल उपकरण एवं सजावटी संरचनाएं पूर्णतः अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री से तैयार की गई हैं। पार्क के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) एवं सतत विकास का संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
“वेस्ट टू वंडर पार्क” बच्चों के लिए सुरक्षित खेल एवं मनोरंजन स्थल होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक अवकाश एवं विश्राम केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है। नगर पालिका परिषद का मानना है कि यह पहल स्वच्छता एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में अपना सहयोग दें तथा इस अभिनव पहल को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करें ।
बड़कोट में “वेस्ट टू वंडर पार्क” का शुभारंभ, कबाड़ से बने झूलों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान
