शिमला, 06 जून मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा 9 जून को शिमला में पत्रकार कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।एम डबल्यू बी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी, महासचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को होगा। इस समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान होंगे जबकि सम्माननीय अतिथि हरीश जनारथा शिमला शहरी विधायक होंगे।
चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों की लिए एम डब्ल्यू बी दस दस लाख की मुफ्त एक्सीडेंटियल पॉलिसी की लांचिंग 9 करवाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष विशाल सूद इस आयोजन के लिए संयोजक बनाए गए है। कार्यक्रम में एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के महासचिव सुरेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा व संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा
प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस तथा 10-10 लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। टर्म इंश्योरेंस असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है, जबकि एक्सीडेंटल पॉलिसी दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि एमडब्ल्यूबी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पत्रकारों को बिना किसी शुल्क के सदस्यता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। यही कारण है कि संगठन उत्तर भारत में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाला एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।
