रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला की ओर से सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्म स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कैंप के दुसरे दिन करीब 180 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजक पवन गुप्ता सौरभ गर्ग ने बताया कि कैंप में सुबह से ही लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन के साथ विभिन्न प्रकार की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और प्राकृतिक एवं संतुलित जीवन पद्धति को बढ़ावा देना है। आयोजक सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि कैंप के दौरान प्रतिभागियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन और शुद्ध चाय भी उपलब्ध कराई गई। आयोजकों के अनुसार आगामी दो दिनों में और अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने की अपील की। अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कैंप 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले दिन लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आयोजक काफी उत्साहित हैं।
