आंचल रावत ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर की स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।

सुरेश चंद रमोला ( रमोला न्यूज़ )
उत्तरकाशी ब्रह्मखाल मांडियासारी निवासी सुबेदार मेजर आनरेरी कैप्टन उदय सिंह रावत की पुत्री आंचल रावत ने अपने पिता से देश सेवा और वीरता की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
आंचल 13 जून को हैदराबाद के डुंडीगल स्थिति एयरफोर्स एकैडमी एएफए में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में कमीशन में सामिल हुई। अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए देश प्रेम से प्रेरित होकर बेटी आंचल ने देश की रक्षा का संकल्प लिया और माता पिता की उपस्थिति में अपने कंधों पर पींपिंग सेरोमणी सितारों से सुशोभित हुई और सशस्त्र सेना का अंग बनी । इस गौरवमय स्वर्णिम सफलता के लिए उनके गृहक्षेत्र और रिस्तेदारो में खुशी लहर है और उन्हें बधाइयां मिल रही है। आंचल के पिता आनरेरी कैप्टन रिटायर्ड उदय सिंह ने भावुक होते हुये बताया कि एक सैनिक के रूप में देश की सेवा करना मेरा सौभाग्य था लेकिन आज मेरी बेटी ने भारतीय सेना का अंग बनकर मेरे जीवन को सफल किया है। उन्होंने फ्लाइंग आफिसर बनी आंचल को ईमानदारी और जांबाजी के साथ संप्रभुता और देश सेवा करने की प्रेरणा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *