मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद

पार्वती रमोला / रमोला न्यूज़
चंडीगढ़, 13 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब के गांव खूंईया सरवर पहुंचकर बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महंत श्री ब्रह्म दास जी का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य आधार है, जिसने सदैव समाज में भाईचारे, आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। ऐसे महान संतों का मार्गदर्शन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
महंत श्री ब्रह्म दास जी ने भी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की मंगल कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *