नीट की परीक्षा में हर विद्यार्थी व अभिभावक को खाने,पीने, रहने की सुविधा का प्रयास करें 

 

पंचकूला – सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ट्राईसिटीव हिंद संग्राम परिषद् रजि की एक महत्वपूर्ण बैठक में 21 जून को नीट NEET परीक्षा होने जा रही हैं। तो हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने अपने क्षेत्र के सैंटर के आसपास विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए लंगर सेवा या दूध की छबील या चाय ब्रेड पकोड़ा आदि की लंगर सेवा लगानी चाहिए। ट्रस्ट के

चेयरमैन विक्रांत बाबा जी ने कहा कि ट्राईसिटी व जिला पंचकूला के सामाजिक भवन या मंदिर धर्मशालाओं में जो विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को निशुल्क रहने की व्यवस्था का इंतजाम करने का प्रयास करना चाहिए। ट्रस्ट के अलावा हिंद संग्राम परिषद् रजि के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह , महासचिव निष्काम तथा सलाहकार एडवोकेट दिनेश चतरथ ने भी ने कहा कि जहां भी 6जून को सेंट्रर बनेंगे वहां सभी अपने अपने क्षेत्र में लंगर या दूध की छवील, चाय ब्रेड पकोड़ा , फ्रुट्स ,

खाने पीने की व अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए करे तो ये सबसे बड़ी महान सेवा होगी। तो इसलिए हमें ये पुण्य आयोजन करने पर विचार अवश्य करना चाहिए। सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि प्रमुख चेयरमैन विक्रांत बाबाजी तथा हिंद संग्राम परिषद् रजि ने भी सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी अपील की है कि निट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने अपने क्षेत्र के सेंटरों में खाने पीने व जरूरतमंद को निशुल्क रहने की भी पूरी सुविधा का प्रयास करना चाहिए। ट्रस्ट व परिषद् भी अपनी तरफ़ से इस सेवा में आहुति डालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *