स्थापना दिवस मास पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया पौधरोपण

 

अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़

चंडीगढ़: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस मास के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में चंडीगढ़ इकाई द्वारा गत दिवस एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ इकाई की चेयरपर्सन डॉ. मीना गर्ग ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए विभिन्न पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगठन की लीगल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पौधरोपण अभियान में अजय एसोसिएट लीगल टीम, अधिवक्ता अजय एसोसिएट, जमनादास एडवोकेट, मनीष गोठवाल, सेक्टर-26 थाना के एसएचओ रामरतन एवं उनकी टीम तथा अंतर्राष्ट्रीय वकील परिषद की लीगल टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर डॉ. मीना गर्ग के अलावा महामंत्री रामपाल, कार्यालय उप सचिव देवी दयाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता चिरंजी लाल, युवा कार्यकर्ता कन्हैया गर्ग, एसएचओ रामरतन एवं उनकी टीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *