रमोला न्यूज नौगांव “ आयुष्मान आरोग्य मंदिर छमरोटा की ओर से नगर पंचायत नौगांव स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) विश्राम गृह में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समारोह का आयोजन किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर विरेन्द्र चंद ने
बताया योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना और योग के प्रति जन-जन में जागरूकता बढ़ाना रहा। बताया कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने और अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जगमोहन चंद, जगदीश असवाल, प्रताप चौहान, कृष्ण मोहन चंद, आनंदी राणा, कमला राणा, ललित, सुनील, बासुदेव डिमरी, राजेश अग्रवाल, भारती अग्रवाल, जेपी नौटियाल, अमित, अरविंद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर छमरोटा द्वारा मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
