धामपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

रमोला न्यूज नौगांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुरोला मंडल के ग्राम धामपुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं मंडल कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलबीर गुनियाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश, जिला प्रभारी ओम प्रकाश भुजवाण, पूर्व प्रमुख प्यारेलाल हिमानी, जिला प्रभारी कमला राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मदास, जिला मंत्री प्रकाश चंद, मोहबत सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश कली, विनोद लाल, प्रवेश आर्य, बिजू लाल, मनोज सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *