विक्रांत /रमोला न्यूज़
पंचकूला जून 22: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज सेक्टर-22, पंचकूला स्थित पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशालय कार्यालय का उद्घाटन किया। निदेशालय का कार्यालय अब अनंत राज टावर, सेक्टर-22, पंचकूला में स्थानांतरित हो गया है।
इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने नए कार्यालय भवन का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और विभागीय कार्यों के निष्पादन में भी सुधार आएगा।
इस अवसर पर सचिव, पर्यावरण वन एवं वन्यजीव विभाग, हरियाणा, निदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हरियाणा, चेयरमैन व सदस्य सचिव, एस. ई. ए. सी. हरियाणा, प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, उपायुक्त, पंचकूला व जिले के अन्य गण्यमान्य अधिकारी तथा विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे ।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण थीम पर आधारित पोस्टर का अनावरण भी किया।
