विजय बंसल के प्रयास रंग लाए, उनकी मांग पर पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के शेष निर्माण कार्य का टेंडर जारी

 

सुरेंद्र सिंह /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पिंजौर, 29 जुलाई :

शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय बंसल एडवोकेट के लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लंबे समय से अधर में लटके पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के शेष निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि एक वर्ष से बंद पड़ी इस परियोजना पर लगभग 378.48 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। उन्होने कहा कि अनुमानित लागत से लगभग 36 प्रतिशत कम लगा टेंडर अब जारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और जल्द ही वर्षों से रुका निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। निर्माण कंपनी को आगामी 2 वर्षों में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि राजस्थान जयपुर की गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड को यह ठेका मिला है। परियोजना ीे अनुमानित लागत 590 करोड रुपए थी जबकि कंपनी ने 36.52 प्रतिशत कम राशि पर कार्य को अपने नाम किया है। बता दें कि इस परियोजना का निर्माण कार्य गत 5 अप्रैल 2022 को गुजरात की पटेल कंपनी ने शुरू किया था जिसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के 1 वर्ष बाद भी कंपनी केवल 42 प्रतिशत कार्य है पूरा कर सकी थी जिसके चलते नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फरवरी 2025 में कंपनी से यह परियोजना वापस ले ली थी। इसके बाद शेष कार्य के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई हालांकि दो दर्जन से अधिक बार टेंडर की तिथि तय होने के बावजूद हर बार टेंडर तिथि को आगे बढ़ा दिया जा रहा था। पिछले दो वर्षों से अधूरे निर्माण और खराब सड़क के कारण लोगों तथा उद्योगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है की पिंजौर से नालागढ़ तक फोरलेन की लंबाई लगभग 36 किलोमीटर है इसमें केवल 17537 प्रतिशत हिस्सा हिमाचल और शेष हरियाणा में आता है।

गौरतलब है कि विजय बंसल एडवोकेट ने गत 17 अप्रैल 2026 को दोबारा से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के बंद पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई थी। उन्होंने अपने पत्र में बताया था कि अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी-फूटी सिंगल लेन सड़क पर हर दिन लंबा ट्रैफिक जाम लगना आम बात बन गई थी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। विजय बंसल ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। उनके लगातार प्रयासों और जनहित में उठाई गई आवाज के बाद केंद्र सरकार ने परियोजना के बचे हुए कार्य के लिए नया टेंडर जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फोरलेन परियोजना पूरी होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने और यात्रा का समय घटने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित एजेंसियां बिना किसी देरी के निर्माण कार्य शुरू करेंगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर फोरलेन परियोजना को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं और सुरक्षित यातायात उपलब्ध हो सके।

शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विजय बंसल एडवोकेट ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेज कर एशिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से पिंजौर तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है। केंद्र की भाजपा सरकार पर गलत एवं जन विरोधी नीतियों को लागू करने की वजह से विकास कार्यों में आ रही अडचनों का आरोप लगाते हुए बताया कि नालागढ़/बद्दी से पिंजौर तक प्रस्तावित लगभग 38 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना बीते 8 वर्षों से अधर में लटकी हुई है। इस अवधि में महज 18 किलोमीटर सड़क का ही निर्माण हो पाया है, जबकि शेष 17 किलोमीटर के लिए टेंडर प्रक्रिया 17 बार टल चुकी है। विजय बंसल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक उपेक्षा के कारण लगातार हो रही देरी का सीधा असर न केवल हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बल्कि हरियाणा के दून क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल इतना ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले कच्चे माल के समय पर न पहुंचने के कारण दूसरे राज्यों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विजय बंसल ने कहा कि बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रशासनिक स्तर पर बार-बार टेंडर प्रक्रिया के रद्द होने और नए सिरे से टेंडर शुरू होने को लेकर सवाल उठ रहे थे।

गौरतलब है कि विजय बंसल एडवोकेट ने केन्द्रीय मन्त्री को भेजे ज्ञापन में बताया था कि एशिया के सबसे बड़े और हिमाचल प्रदेश की फाइनेंस कैपिटल कही जाने वाली औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ जो देश के प्रमुख औद्योगिक हब में से एक है, वहां से प्रतिदिन हजारों ट्रक और छोटे वाहन कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन के लिए पिंजौर के रास्ते चंडीगढ़ अंबाला दिल्ली एवं देश के विभिन्न राज्यों में आगे के क्षेत्रों की ओर जाते हैं। लेकिन टूटी-फूटी सिंगल लेन सड़क के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम अब आम बात बन गए हैं। सड़क निर्माण में देरी होने के कारण हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोग और उद्योगपति भी दुखी है क्योंकि उनका कहना है कि खराब सड़क की वजह से न केवल समय और ईंधन की बर्बादी हो रही है बल्कि सड़क हादसों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है लोगों के समय की और पैसे की भी बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर गड्ढों और संकरी सड़क के कारण वाहन आमने-सामने आ जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश में तो सड़क का और भी पूरा हाल हो जाता है लोगों का जर्जर हाल की सड़क के ऊपर से गुजरना मुश्किल हो जाता है क्योंकि गढ़ों में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है।

विजय बंसल ने बताया कि कालका एवं पिंजौर ब्लॉक के दून क्षेत्र के निवासी भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। दूरदराज के स्कूल, कॉलेज में जाने वाले छात्र पिंजौर, कालका पंचकूला, चंडीगढ़ इलाज करवाने के लिए जाने वाले मरीज और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जिससे स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *