रूदेश्वर व भद्रेश्वर महाराज की देव डोलियों के आगमन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

तिलक चंद रमोला नौगांव : नगर पंचायत नौगांव के देवलसारी क्षेत्र स्थित रूदेश्वर दरबार में बुधवार को श्री रूदेश्वर महादेव एवं श्री भद्रेश्वर महादेव की देव डोलियों के पावन आगमन पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के दर्शन कर रूदेश्वर एवं भद्रेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन के तहत देव पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने देव संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

रूदेश्वर दरबार के संरक्षक पंडित विशालमणि नौटियाल ने बताया कि रूदेश्वर महाराज के दरबार की स्थापना के उपलक्ष्य में यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह दरबार क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है और दूर-दराज़ से लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ यहां पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि देवलसारी थान के थान गांव में उनके परिवार की तीन पीढ़ियों पर रूदेश्वर महाराज का अवतरण होता है। उनके दादा बालकराम नौटियाल, स्वयं विशालमणि नौटियाल तथा उनके पुत्र अमित नौटियाल पर देव अवतरित होते हैं। तीन पीढ़ियों तक चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की देव संस्कृति का अनूठा उदाहरण मानी जाती है। श्रद्धालु दूर-दराज़ से पहुंचकर देव आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

इस मौके पर देवता के पश्वा बालक राम, विशालमणी, अमित नौटियाल, अमन सेमवाल, मां भद्रकाली पश्वा गोलू बहुगुणा,

केंद्रीय मंदिर समिती अध्यक्ष जगमोहन परमार, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशीमोहन राणा,

जयेंद्र सिंह, जगेंद्र राणा, जगदीश असवाल, विजय सिंह, जयवीर परमार, दौलतराम, शांति प्रसाद, गोविंद राम, अनूप समेत 65 गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *