हरियाणा युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान : सोमिल सधूँ 

 

प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़, 06 सितम्बर । हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री सत्यवान गहलोत जी एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमिल सधूँ जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगामी 08 सितम्बर को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 08 सितम्बर 2026, मंगलवार को हरियाणा पीसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त जी, हरियाणा पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह घेराव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के अपमान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर दर्ज की गई झूठी FIR के विरोध में तथा HKRN कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की मांग को लेकर किया जाएगा।

इस दौरान हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ में हरियाणा प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, ज़िलाध्यक्ष शुभम नाहर, ज़िलाध्यक्ष सुमित मढाण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *