संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

नौगांव : दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद विजय रावत ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए विद्यार्थियों को इसके अध्ययन के प्रति प्रेरित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता बर्नीगाड़ सुशील बहुगुणा ने की।

वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव की रिया और शिक्षा नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज रानागीठ की शालू और आरुषी द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी के अक्षय थपलियाल और शिवांग डोभाल तृतीय स्थान पर रहे।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी के अभिषेक ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज रानागीठ की नम्रता ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ की पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज रानागीठ के ऋषव राज प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट की नंदनी द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी की प्रीती तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में समूहगान, नाटक और श्लोकोच्चारण सहित विभिन्न विधाओं में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा। छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रीना रावत, जनार्दन डोभाल, शिव प्रसाद गौड़, प्रमोद रावत, नीतू रावत, रेखा पुरी, शिव प्रसाद नौटियाल, प्रदीप, वंदना, सुखवीर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कन्हैया लाल नौटियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *