परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन
*चार डीएसपी और तीन एसएचओ सहित 25 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सस्पेंड* *पांच परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार सस्पेंड* *दो सेंटर सुपरवाइजर भी सस्पेंड* *4 बाहरी लोग और 8 विधार्थियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज* चंडीगढ़ 1 मार्च – हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए…
