दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा
चंडीगढ़ : संसद में दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल के जवाब से हरियाणा में नकारा बीजेपी सरकार का एक और प्रमाण मिला। लोकसभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दिल्ली-रोहतक-हिसार और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल जैसे महत्वपूर्ण RRTS कॉरिडोर विकसित करने की योजना, व्यवहार्यता अध्ययन की वर्तमान स्थिति, राज्य सरकारों के साथ परामर्श और ऐसे विस्तार के लिए विचाराधीन समय-सीमा…
