मंडियों में संकट और नीतियों पर वार : कुमारी सैलजा ने घरौंडा में सरकार को घेरा, बोलीं- पोर्टल का खुलना काफी नहीं, उसका चलना जरूरी
करनाल/घरौंडा : हरियाणा की सियासत में अपनी प्रखर बयानबाजी के लिए पहचानी जाने वाली सांसद कुमारी सैलजा ने आज करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी का तूफानी दौरा किया। फसल खरीद के प्रबंधों का जायजा लेते हुए उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के बीच पहुँचकर उनकी नब्ज टटोली। सैलजा का यह दौरा केवल एक निरीक्षण…
