काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने ऑडिट पूल कॉलोनी सैकटर 41-बी में ओपन-एयर जिम का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 9 सितंबर:(हरमिंदर नागपाल‌)

नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के तहत सेक्टर 41बी में स्थित ऑडिट पूल कॉलोनी में मकान नंबर 1374 के सामने वाले पार्क में ओपन-एयर जिम का उद्घाटन किया और लोगों को सेहत और तंदुरुस्ती के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।

इस मौके पर बातचीत के दौरान हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि आज ऑडिट पूल कॉलोनी के निवासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है। यह जिम हमारे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नशीले पदार्थों और बुरी आदतों से दूर रखेगा और उन्हें खेल-कूद और सेहत की ओर प्रेरित करेगा।

उन्होंने कॉलोनी के निवासियों से अपील की कि वे रोज़ाना यहां आकर व्यायाम करने का संकल्प लें और इस जिम की मशीनों के रखरखाव को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझें।

इस मौके पर बहादुर सिंह, संत लाल, जगदीश लाल, सतबीर सिंह, सुदर्शन कुमार, अमित लद्दड़, राकेश, इकबाल सिंह, सोनू शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *