नौगांव में उप प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, रोहित असवाल बने अध्यक्ष

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

नौगांव (उत्तरकाशी):

विकास खंड नौगांव के सभागार में उप प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से उप प्रधान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

गठित कार्यकारिणी में रोहित असवाल (बगासू) को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेंद्र कुमार (दुईंक) को उपाध्यक्ष, विनय सिलवाल (पलेठा) को संरक्षक, सोवेन्द्र सिंह (भंसाड़ी) को महासचिव, प्रियंका (रस्टाड़ी) को उप सचिव तथा रितिका चौहान (गोदिन) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज कोटियाल कोटला एवं कपिल सेमवाल खमुडी को मनोनीत किया गया।

संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिसमें देशराज सिंह चौहान (नगाणगांव), हरिमोहन सिंह भंडारी (पौंटी), रितिका चौहान (गोदिन), वर्षा (गढ़ खाटल), प्रियंका (रस्टाड़ी), विनिता रावत कोटी बनाल, और बन्दना (कुणी) को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित असवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन उप प्रधानों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *