पंचकमल में रोज कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे प्रदेश पदाधिकारी

 

प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़, 13 सितंबर। भाजपा हरियाणा में प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियमित ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा मंत्री सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचकमल में मौजूद रहकर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

आज यहां जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके साथ निरंतर संवाद भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, मंडलों और बूथों से कार्यकर्ता प्रतिदिन अपनी बात, सुझाव और संगठन से जुड़े विषय लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों की नियमित उपलब्धता से उनकी बात सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने और संबंधित विषयों पर समन्वय स्थापित करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को संगठन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और स्थानीय विषयों के माध्यम से संगठन को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है, जिससे आवश्यक विषयों पर समयबद्ध तरीके से समन्वय किया जा सके।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता की बात भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद की यह नियमित व्यवस्था कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का सहज माध्यम उपलब्ध कराएगी और प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 16 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 17 सितंबर को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 18 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, 19 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, 20 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 21 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, 22 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 23 सितंबर को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 24 सितंबर को प्रदेश मंत्री हरविंदर कोहली, 25 सितंबर को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 26 सितंबर को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 27 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 28 सितंबर को प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा, 29 सितंबर को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 30 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, 1 अक्टूबर को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर पंचकमल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *