उप मंडलीय अस्पताल कालका के दंत विभाग द्वारा दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

 

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )
कालका,16सितंबर

राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह के कुशल नेतृत्व में ओरल हेल्थ पखवाड़े के अंतर्गत उप मंडलीय अस्पताल कालका के दंत विभाग द्वारा दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव नरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रिशु मित्तल डेंटल सर्जन (एमडीएस) कालका द्वारा विद्यार्थियों को मुंह में होने वाली विभिन्न दांत एवं मुख्य संबंधी बीमारियों उनके कारण तथा उनसे बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को नियमित ब्रशिंग, उचित मौखिक स्वच्छता तथा समय-समय पर दांत जांच करवाने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है प्रथम पुरस्कार अर्चित बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार आनंदी बीकॉम प्रथम वर्ष नै प्राप्त किया, तृतीय पुरस्कार तान्या बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह ने कालका के दंत विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई। शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रभारी डॉक्टर स्वाति, असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू, असिस्टेंट प्रोफेसर अनु दहिया और डॉक्टर सोनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *