एथेलेटिक्स में गेंवला, ग्रुप खेलों में मातली न्याय पंचायत रहे अब्बल।

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

ब्रह्मखाल 

विद्यालयी शिक्षा द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय मिनि खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाल खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुये जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जीत हासिल की। आईटीबीपी खेल मैदान मातली में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में इससे भी अधिक ऊर्जा के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस दो दिवसीय खेलकूद में प्राथमिक वर्ग से 50 मीटर दौड़ में पिपली के आरभ, 100 मीटर दौड़ में कुराह के इशू 200 मीटर में रैणुका विद्या मंदिर के अंश पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से ज्ञानदीप चिल्ड्रेन एकैडमी गेंवला की आरूषी ने 600 और 200 मीटर में बाजी मारी। ग्रुप खेल खो- खो में प्राथमिक और जूनियर दोनों में एपीएस मातली की टीमें विजेता रही। गोला और चक्का फेंक में गेवला न्याय पंचायत के सुमन ग्रामर स्कूल के बाल खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इन खेलों में न्याय पंचायत रायमेर बडेथ, नाकुरी, पिपली से भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता और उपविजेता टीमों को आयोजक समिति द्वारा ट्राफी और मैडल दिये गये और इस आयोजन में सहभागिता देने वाले अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *