150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

ब्रह्मखाल

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ब्रह्मखाल में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों, छात्रों , अभिभावकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुये नमामि भारतम् सामुहिक राष्ट्रगीत गया। इस दौरान पूर्व न्यायाधीश जयदेव शाह, प्रधान संघ के प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह, गेंवला के प्रधान गिरीराज सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनवीर भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी, भाजपा नेत्री सीमा गौड़, विद्यालय के प्रधानाचार्य चिरंजीवी नौटियाल, भारत सिंह रावत, चौकी इंचार्ज पवन बडोनी आदि लोग इस कार्यक्रम में सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *