मनकीरत औलख के गीतों पर झूमा नमो क्रिकेट लीग का स्टेडियम*

 

रोमी सिंह
रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला 1 अक्टूबर : सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में गुरुवार रात क्रिकेट के रोमांच के साथ पंजाबी संगीत का रंग भी देखने को मिला। प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपनी दमदार प्रस्तुति से खचाखच भरे स्टेडियम में समां बांध दिया। उनके मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। देखते ही देखते पूरा स्टेडियम उनके गीतों की धुन पर झूमता नजर आया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने मंच पर मनकीरत औलख का स्वागत किया। इसके बाद मनकीरत औलख ने अपने लोकप्रिय गीतों के साथ आने वाले नए गीतों की झलक भी दर्शकों को सुनाई।
मनकीरत औलख की प्रस्तुति के दौरान युवा दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। गीतों की शुरुआत होते ही दर्शक अपनी सीटों से उठकर झूमने लगे और लगातार तालियों से कलाकार का उत्साह बढ़ाते रहे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर और वीडियो बनाकर इस संगीत संध्या के पलों को कैमरे में कैद किया।
प्रस्तुति के समापन पर तरुण भंडारी ने मनकीरत औलख का पंचकूला पहुंचकर नमो क्रिकेट लीग में प्रस्तुति देने के लिए आभार व्यक्त किया। क्रिकेट और संगीत के इस संगम ने नमो क्रिकेट लीग के माहौल को देर रात तक उत्सव में बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *