गांधी जयंती के अवसर पर हर्बल पार्क पंचकूला में एच ए यू ट्राई सिटी एल्यूमनी एसोसिएशन ने चलाया सफ़ाई अभियान

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला,2 अक्टूबर: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्रों की एसोसिएशन के सदस्य जो पंचकूला एवं आसपास रहते हैं उन्होंने आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पंचकूला सेक्टर 26 हर्बल पार्क में सफ़ाई अभियान चलाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बी एस दुग्गल, सलाहकार डॉक्टर यशपाल वर्मा,वरिष्ठ सदस्य ओ पी सिहाग , महासचिव रोहतास रमन, कार्यकारिणी सदस्य सुरिन्दर चड्डा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सांगवान, के के मानव, डॉ राजेन्द्र सोलंकी, संजीव छिलर, अशोक कुमार, आदि सदस्यों ने सफाई अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा लिया। डॉ बी एस दुग्गल, डॉ यश पाल वर्मा एवं ओ पी सिहाग ने कहा कि राष्ट्रीपिता महात्मा गांधी जी सफ़ाई को बहुत ज्यादा महत्व देते थे वो हमेशा कहते थे जहां सफ़ाई होती है वहां भगवान निवास करते थे। सभी वरिष्ठ सदस्यों ने पंचकूला के लोगों से आग्रह किया कि इस शहर तथा पूरे क्षेत्र को साफ़ स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। इस मोके पर एच ए यू ट्राई सिटी एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने पूरे पार्क से काफी मात्रा में पॉलिथीन, खाली प्लास्टिक की बोतले, पान गुटखा के पाउच एवं अन्य गन्दगी को साफ़ किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *