संविधान की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी : राजीव भुक्कल

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला : संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प के साथ पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इस मार्च में कांग्रेस के युवा नेता राजीव भुक्कल ने बताया संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजीव भुक्कल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और भाईचारे का आधार है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना केवल किसी एक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर और अधिकार प्रदान किए हैं। आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी संविधान के मूल्यों को समझे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

राजीव भुक्कल ने कहा कि संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस तरह के मार्च का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से संविधान के आदर्शों को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *