चंडीगढ़ 20 अप्रैल(हरमिंदर नागपाल)संस्थापक सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन , ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर फाउंडेशन की सामाजिक पहलों की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
भेंट के अवसर पर अलका कपूर, प्राचार्य मॉडर्न स्कूल , तथा प्रख्यात ज्योतिषाचार्य साक्षी ठाकुर भी मौजूद रहीं। सभी ने समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यों को और गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
साजन शर्मा ने कहा कि हमारी फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में। उन्होंने राज्यपाल को आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
