वार्ड नंबर 6 को स्वच्छ एवं हरित वार्ड के रूप में करेंगे विकसित:परवीन कुमार

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला। पंचकूला के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी परवीन कुमार ने अपने वार्ड के विकास हेतु विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए कहा है कि उनका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित वार्ड का निर्माण करना है। चुनाव प्रचार के दौरान सेक्टर 16, 17 व 18 के लोगों से रूबरू होते हुए परवीन कुमार ने कहा कि यहां सफाई और ग्रीन बैलेट की भारी कमी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड निवासियों के सहयोग से यहां नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर वार्ड में ग्रीन बैलेट विकसित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान यहां विभागों के आपसी तालमेल की कमी के चलते जगह-जगह झाडिय़ां तथा गैर जरूरी घास पैदा हो गया है।

वार्ड को देखने से शहरी वार्ड की बजाए यह पिछड़े क्षेत्र का वार्ड नजर आता है। उनका प्रमुख एजेंडा यहां खाली पड़े प्लाटों, बाहरी एरिया तथा वार्ड के सेक्टरों के सभी प्रवेश द्वारों को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर बुनियादी ढांचा विकास की तरफ भी ध्यान नहीं दिया गया है। वार्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए भी अलग से योजना बनाकर काम किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ अशोक चौहान, ताज अरोड़ा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *