रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला, 28 अप्रैल– पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 के लिए मतदान 10 मई 2026 को होना है। 20 वार्डों में 2 लाख 7 हजार 379 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 8 हजार 927 पुरूष, 98 हजार 447 महिलाएं और 5 ट्रांसजैंडर शामिल हैं।
रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 में 5 हजार 713 पुरूष और 4 हजार 977 महिलाएं और 1 अन्य, वार्ड नंबर 2 में 5 हजार 658 पुरूष और 5 हजार 442 महिलाएं, वार्ड नंबर 3 में 4 हजार 857 पुरूष और 4 हजार 645 महिलाएं, वार्ड नंबर 4 में 5 हजार 258 पुरूष और 5 हजार 215 महिलाएं, वार्ड नंबर 5 में 5 हजार 454 पुरूष और 5 हजार 421 महिलाएं, वार्ड नंबर 6 में 4 हजार 359 पुरूष और 4 हजार 349 महिलाएं, वार्ड नंबर 7 में 5 हजार 786 पुरूष और 4 हजार 713 महिलाएं, वार्ड नंबर 8 में 5 हजार 61 पुरूष और 3 हजार 850 महिलाएं, वार्ड नंबर 9 में 4 हजार 675 पुरूष और 4 हजार 341 महिलाएं, वार्ड नंबर 10 में 5 हजार 963 पुरूष, 4 हजार 572 महिलाएं और 1 अन्य, नंबर 11 में 5 हजार 692 पुरूष और 5 हजार 218 महिलाएं, नंबर 12 में 5 हजार 930 पुरूष, 5 हजार 521 महिलाएं, वार्ड नंबर 13 में 5 हजार 940 पुरूष, 5 हजार 558 महिलाएं, वार्ड नंबर 14 में 6 हजार 197 पुरूष, 5 हजार 660 महिलाएं, वार्ड नंबर 15 में 4 हजार 779 पुरूष, 4 हजार 23 महिलाएं, वार्ड नंबर 16 में 5 हजार 778 पुरूष, 5 हजार 220 महिलाएं और 3 अन्य, वार्ड नंबर 17 में 6 हजार 328 पुरूष, 5 हजार 829 महिलाएं, वार्ड नंबर 18 में 5 हजार 610 पुरूष, 4 हजार 930 महिलाएं, वार्ड नंबर 19 में 5 हजार 12 पुरूष, 4 हजार 520 महिलाएं, वार्ड नंबर 20 में 4 हजार 877 पुरूष, 4 हजार 443 महिलाएं शामिल हैं।
उन्होने बताया कि मतदान के लिए 20 वार्डों में कुल 204 बूथ स्थापित किए गए हैं। वार्ड नंबर-1 में 10 बूथ, वार्ड-नंबर 2 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 3 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 4 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 5 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 6 में 9 बूथ, वार्ड नंबर 7 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 8 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 9 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 10 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 11 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 12 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 13 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 14 में 12 बूथ, वार्ड नंबर 15 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 16 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 17 में 13 बूथ, वार्ड नंबर 18 में 12 बूथ, वार्ड नंबर 19 में 9 बूथ, वार्ड नंबर 20 में 11 बूथ स्थापित किए गए हैं।
