रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला, 28 अप्रैल: पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार और पार्षद पद के लिए 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग ने जानकारी दी कि मेयर पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के श्याम लाल बंसल, कांग्रेस की सुधा भारद्वाज, इनेलो के मनोज अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार चंदन सिंह और करनैल सिंह शामिल हैं।
