वार्ड नंबर 11 सेक्टर12A में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा पुरी ने किया जनसंपर्; घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद

 

कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़

पंचकूला: वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत 12A में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा पुरी ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान अनुराधा पुरी ने वार्ड प्रभारी तजिंदर गुप्ता टोनी के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आने वाली चुनाव की तारीख पर कमल के फूल का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अभियान के दौरान वार्डवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों ने अनुराधा पुरी के सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया, तो वहीं युवाओं और महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर वार्ड प्रभारी तजिंदर गुप्ता टोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 11 के लोग भाजपा की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने विश्वास जताया ward की जनता इस बार विकास के पक्ष में मतदान कर अनुराधा पुरी को भारी बहुमत से जिताएगी।

उम्मीदवार अनुराधा पुरी ने लोगों से मिल रहे भरपूर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “वार्ड का सर्वांगीण विकास और जन समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, मैं उसे विकास कार्यों के जरिए ब्याज सहित लौटाऊँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *