सुरेंद्र सिंह/ रमोला न्यूज़
पिंजौर : आज पिंजौर कालका होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान मलविंदर सिंह बेदी ने सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने पर निंदा की बेदी ने कहा के एकदम हजार रुपए कीमत बढ़ाना होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है जिससे इंडस्ट्री के कामकाज पर और दामों पर असर पड़ेगा इससे होटल ढाबा रेस्टोरेंट संचालकों को तो बढ़े हुए सिलेंडर के रेट की मार तो सहनी पड़ेगी लेकिन इसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा हमारी सरकार से यही विनती है की कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट में जो बढ़ोतरी की गई है उसको वापस लिया जाए । इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
