भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बार एसोसिएशन से किया समर्थन का आह्वान

कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़
पंचकूला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को पंचकूला कोर्ट परिसर पहुंचकर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल सहित सभी वार्ड प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
यहां बैठक को संबोधित करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के समग्र विकास के लिए मेयर सहित सभी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों से अपील की कि वे 10 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव में कमल के निशान के सामने बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी पार्टी प्रत्याश्यिं के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जय मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *