शहीद उधम सिंह भवन में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

चंडीगढ़: (हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज) शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन सोसाइटी (पंजीकृत) द्वारा सेक्टर 44-सी में शहीदों को समर्पित एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ, जिसके बाद रागी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार श्री जोगा सिंह ने देशभक्ति के गीतों के जरिए शहीदों को नमन किया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठमेयरूउ संजय टंडन, बीबी लखविंदर कौर गरचा, एस.के. वर्मा और मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने भी उपस्थित होकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयरू जसमनप्रीत सिंह ने विदेश में होने के कारण अपना संदेश भेजकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

सोसाइटी की चेयरपर्सन श्रीमती सलिंदर कौर चंदी की देखरेख में आए हुए मेहमानों का स्वागत किया गया। खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और विभिन्न वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों के दिवसीय भविष्य में भी इसी तरह मनाए जाएंगे। मंच का संचालन राम सिंह बलौंगी (महासचिव) द्वारा किया ग

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *