अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नौगांव: अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव-उत्तरकाशी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मानवता, सेवा और शांति के संदेश को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस के इतिहास, उसके मानवीय सिद्धांतों तथा आपदा एवं संकट के समय उसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। रंग-बिरंगे पोस्टरों और चित्रों के माध्यम से बच्चों ने विश्व शांति, सहयोग और मानव सेवा की भावना को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने विद्यार्थियों को रेड क्रॉस आंदोलन की प्रेरणादायी पृष्ठभूमि से अवगत कराया। वहीं कार्यक्रम संयोजक एवं रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य सुरक्षा रावत ने रेड क्रॉस की वैश्विक भूमिका और उसके मानवीय मूल्यों पर विस्तार से जानकारी दी।
सुरक्षा रावत ने रेड क्रॉस के संस्थापक Henry Dunant के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी Prashant Arya, उपाध्यक्ष डॉ. बी.एस. रावत, चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी, सचिव रत्नमणि भट्ट तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों श्रुति, शिवन्या, आस्था, किरन, प्रिया, खुशी चौहान, पूजा गौड़, कनिका, श्वेता, सिमरन, विजय, अंशुल, सत्यम गौड़, सौरभ, प्रिंस चौहान, वेदांश, सिद्धार्थ और प्रेरक को आगामी दिनों में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *