यश देव कौशिक बने श्री हिंदू तख्त के प्रधान एवं राष्ट्रीय प्रचारक

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
हरिद्वार/ पंचकूला: हिंदू समाज जागरण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन को लेकर श्री हिंदू तख्त की केंद्रीय समिति द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सेवाधारक महंत श्री प्रवीण कुमार ने यश देव कौशिक को हिंदू तख्त का प्रधान एवं राष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
नियुक्ति के बाद यश देव कौशिक ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज के सम्मान, संरक्षण और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा युवाओं को धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित सहित कई गणमान्य लोगों ने यश देव कौशिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज हित एवं सनातन धर्म के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *