चंडीगढ़ में सजेगी ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’, उमड़ेगा अग्रवाल समाज का जनसैलाब

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़/पंचकूला। महाराजा अग्रसेन समाज द्वारा समाज के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 17 मई 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संध्या ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सर्कस ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. प्रदीप गोयल और जगमोहन गर्ग ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और समाज की एकता को समर्पित है। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध वक्ता और आध्यात्मिक गुरु पं. विजयशंकर जी मेहता (डी.लिट., हमारे हनुमान परिवार) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे अपने प्रेरक विचारों से समाज का मार्गदर्शन करेंगे।आयोजन समिति के सदस्य असीम गोयल, टोनी गुप्ता, प्रदीप बंसल, आनंद सिंघला और अन्य गणमान्य साथियों ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन समाज अपनी स्थापना की 5143वीं वर्षगांठ मना रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और पूरे शहर में समाज के बंधुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।प्रदीप गोयल और जगमोहन गर्ग ने समस्त अग्रवाल समाज और शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें और महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद एवं पं. विजयशंकर जी मेहता के ओजस्वी प्रवचनों का लाभ उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *