रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला: स्वावलंबन भारत अभियान में टेक् महिंदर के साथ संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट स्वास्थ्य’ के अंतर्गत, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों (Skill Development Courses) की घोषणा की गई है। वर्तमान में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:कोर्स की अवधि: 3 महीने की गहन ट्रेनिंग।उपलब्ध पाठ्यक्रम: जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, कंप्यूटर शिक्षा, इंग्लिश स्पीकिंग, सोशल मीडिया ट्रेनिंग और डिजिटल मार्केटिंग।विशेष लाभ: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के जॉब पोर्टल पर आजीवन निःशुल्क सहायता, छात्रों के लिए मुफ्त अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा, तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण।पात्रता: न्यूनतम आयु 18 वर्ष।फीस: मात्र 1500/- रुपये प्रति माह।प्रशिक्षण के इच्छुक युवा जिला स्वावलंबन केंद्र, #1004, सेक्टर-4, पंचकूला पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9876310495 पर कॉल किया जा सकता है।यह पहल उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो कम समय में तकनीकी और व्यावहारिक कौशल सीखकर नौकरी पाना चाहते हैं।
