नशे के खिलाफ मुहिम एवं बेहतर यातायात व्यवस्था पर चौकी प्रभारी भूपेंद्र रावत सम्मानित

 

नौगांव : नगर पंचायत नौगांव के सभी सभासदों द्वारा चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रावत को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान, यात्रा सीजन के दौरान जाम रहित यातायात व्यवस्था संचालित करने तथा आदर्श कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।

सभासदों ने कहा कि चौकी प्रभारी भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में क्षेत्र में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे युवाओं में सकारात्मक संदेश जा रहा है। साथ ही यात्रा अवधि में सुचारु यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

इस अवसर पर सभासद सुनील कोहली, ललित परमार, रोहित रावत, कृष्ण मोहन चंद रमोला, सुनीता असवाल, लता नौटियाल एवं रीना चुनार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *