ग्रीष्मावकाश आराम का नहीं अपितु कमजोर विषयों के समग्र विकास का सुनहरा अवसर है।

 

उत्तरकाशी/ रमोला न्यूज 

सुरेश चंद रमोला

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गेंवला में अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक में शैक्षिक उन्नयन विषय पर विस्तार से चर्चा और विमर्श हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयों में जो ग्रीष्म या शीत अवकाश दिये जाते हैं वै अवकाश केवल आराम करने या मौज मस्ती के करने के लिए नहीं मिलते अपितु स्वअध्यन , कमजोर विषयों पर काम करने और समग्र विकास को विकसित करने के लिए दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षिक उपलब्धियों के साथ चुनौतियों पर इस वर्ष विशेष ध्यान दिया जायेगा और यह तभी संभव है जब पीटीए और छात्र छात्राओं के बीच आपसी समन्वय बना रहेगा। पीटीए अध्यक्ष सतेन्द्र रावत ने आश्वस्त किया कि घर विद्यालय के आपसी समन्वय को मजबूत करने के प्रयास किये जायेंगे और शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग स्कूल प्रशासन को दिया जायेगा। बैठक मैं निर्णय लिया गया कि अवकाश के दौरान छात्रों का समयबद्ध अध्यन जारी रहेगा । पीटीए के माध्यम से छात्रों की मासिक प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को नियमित भेजी जायेगी और डिजिटल शिक्षा , खेलकूद, सांस्कृतिक व स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का संतुलन भी बढ़ाया जायेगा। इस दौरान विरेश मोहन सेमवाल, एनसीसी प्रभारी लैप्टिन प्रयाग नाथ, रवि चन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *