रमोला न्यूज नौगांव : रुद्रेश्वर महादेव थान समिति देवलसारी, नौगांव की ओर से आगामी 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की जाएगी। समिति के सचिव विपिन स्मोला द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में क्षेत्र के सभी ग्रामवासी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में रुद्रेश्वर महादेव के क्षेत्र भ्रमण से संबंधित विषयों, समिति के आय-व्यय का विवरण तथा रुद्रेश्वर महादेव थान समिति देवलसारी की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की जाएगी।
समिति ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक को क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
