*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र कुमाऊँ से राजनीतिक, आर्थिक परिस्थिति प्रदेश के भविष्य पर बिन बोले लौटे राहुल गाँधी*

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज/04 जून
देहरादून- उत्तराखंड प्रदेश के दौरे पर दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुँचे कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमों, विपक्ष के नेता राहुल गाँधी बिना अपनी बातों को बोले मौसम का हवाला देकर वापस दिल्ली लौट गए, सोशल मीडिया में वीडियो डालकर और फोन काल के माध्यम से माइक द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, कुमाऊँ की जनता को संबोधित किया।

उत्तराखंड प्रदेश के दौरे पर जहाँ राहुल गाँधी नें प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेता, विधायकों और अल्मोडा की जनता में राजनीतिक जान फूंकनी थी, प्रदेश के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं, शीर्ष नेतृत्व, टिकट चाहने की भीड़ में शामिल रूठे, मनाए चेहरों की नव्ज टैटोलनी थी, वहीं राहुल गाँधी नें आधे रास्ते से ही दिल्ली लौटकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह तो कम किया ही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में पहुँचे समर्थकों व उत्तराखंडियों का मजाक भी उड़ाया।

प्रदेश में जहाँ विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी पार्टी, दलों में चर्चाएँ तेज हो रही है, वहीं राहुल गाँधी उत्तराखंड के मतदाताओं, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को कमजोर करने की गलती कर बैठे है, जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गढ़ में राहुल गाँधी दिल्ली से पंतनगर कुमाऊँ मंडल में तो पहुँच गए, लेकिन धाकड़ धामी के क्षेत्र में गराजनें वाले राहुल गाँधी बिना गरजे ही वापस चले गए।

बेशक कांग्रेस सुप्रीमों राहुल गाँधी पंतनगर से अल्मोड़ा 116 किमी. यात्रा कर अल्मोड़ा कार्यक्रम में नहीं जा सकते थे, लेकिन जनता के मन में सवाल इतना जरूर है कि मौसम अपडेट देखकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और विपक्ष के बड़े नेता राहुल गाँधी के कार्यक्रम की रूपरेखा कैसे नहीं बनी, बेशक राहुल गाँधी नें प्रदेश की राजनीतिक, आर्थिक परिस्थितियों और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर बात कही, लेकिन उन्होंने दुःख भी जताया कि मुझे बिना कार्यकर्ताओं, नेताओं, जनता को मिले वापस लौटना पड़ा, उन्होंने वादा जरूर किया कि बहुत जल्दी उत्तराखंड वापस आऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *