रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला – जो देश पर हुये कुर्बान अगर कुर्बानी की याद को सजायें रखना भी हमारा देश वासियों का दायित्व बनता है।
शहर में कई शहीदों के स्मारक आदि बने हैं लेकिन उनको संजोए रखना भी प्रशासन का फर्ज बनता है। प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद् रजि के प्रमुख प्रधान एडवोकेट जगपाल सिंह ने बताया कि शहर के सेक्टर 11 व 12 रोड़ पर शहीद कैप्टन रोहित कौशल मार्ग सेक्टर 12 के लिए मार्ग दर्शक सूचक बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन इस बोर्ड आसपास इतनी दयनीय दुर्दशा है कि बोर्ड खुद ही अपने आप पर आंसू बहा रहा है। उबाडखवाड फुटपाथ, बोर्ड स्टैंड के पास भी टूटा हुआ स्थान तथा गंदगी का अंबार लगा हुआ है । हिंद संग्राम परिषद् हरियाणा के अध्यक्ष जगपाल महासचिव विक्रांत शर्मा व वित्त सचिव निष्काम चतरथ ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश व जिले में जहां जहां भी शहीदों के स्मारक, सूचक बोर्ड आदि लगे हुए हैं उनका रखरखाव रखना भी अति आवश्यक है। इसको प्रथमिकता के आधार पर लेना होगा।
हिंद संग्राम परिषद के महासचिव विक्रांत शर्मा ने कहा कि परिषद् द्वारा एक मुहिम जारी रखी हुई है कि एक पौधा शहीदों के नाम का भी पौधारोपण मिशन जारी है।
शहीदों के स्मारक व सूचक बोर्ड का रखरखाव अति आवश्यक है – हिंद संग्राम परिषद्
