रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला, 10 जून: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आगामी 14 जून रविवार को जिला पंचकूला में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं अन्य प्रतिष्ठत लोगों के घरों एवं प्रतिष्ठानों में 12 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी एवं सफल आयोजन के लिए सेक्टर 21 पंचकूला में जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अध्यक्षता में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, युवा जजपा ज़िला प्रधान दीपक चौधरी, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लाम्बा, जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक , जिला उपप्रधान सतबीर धनखड़, युवा जजपा प्रदेश सचिव विजय पांचाल , किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह, युवा नेता हनी सिंह,सतविंदर सिंह, एस सी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आजाद दिलेर, भीमसिंह पवार, मंदीप सिंह आदि ने भाग लिया।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला इतनी भयंकर गर्मी के बावजूद जन ज़न अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश के हर हल्के में विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों के बीच में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक दिग्विजय सिंह पिछले एक महिने में 150 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं तथा आम जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है। सिहाग ने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के एक होनहार एवं संघर्षशील नेता है जो प्रदेश के युवाओ, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित सभी तबकों के मुद्दे बड़े ही जोरदार ढंग से उठा रहे हैं।जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि 14 जून को रविवार के दिन दिग्विजय सिंह चौटाला पंचकूला,पिंजौर , कालका, मोरनी, रायपुररानी तथा बरवाला क्षेत्र के विभिन्न 12 कार्यकर्मों में ज़न ज़न अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मिलेंगे पार्टी को मजबूत करने बारे एवं उनकी दिक्कतों एवं समस्याओं बारे विचार विमर्श करेंगे।
14 जून को दिग्विजय चौटाला पंचकूला में , जिले भर में 12 कार्यक्रमों में भाग लेंगे – ओ पी सिहाग
