अनिरुद्ध मिश्रा /रमोला न्यूज़
चंडीगढ़ :शनिवार को सेक्टर-30 स्थित रामलीला स्थल पर शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री हनुमान जी की आराधना की। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और बजरंगबली के जयघोष लगाए। उपस्थित भक्तों ने देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
सेक्टर-30 रामलीला स्थल पर श्रद्धाभाव से हुआ हनुमान चालीसा पाठ
