पंचकुला विधानसभा पंचायतों को मिली 3.10 करोड़ की सौगात, सरपंचों ने ज्ञानचंद गुप्ता के आवास पहुंच जताया आभार

 

विक्रांत /रमोला न्यूज़

पंचकूला : पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच आज हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी के आवास पर पहुंचे और पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिली 3.10 करोड़ की राशि पर उनका आभार व्यक्त किया। सरपंचों ने इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार का भी धन्यवाद किया।

 

सरपंचों ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए मंजूर की गई यह राशि गांवों में लंबित विकास कार्यों को गति देगी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है, वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को लगातार मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर सरपंच ओम सिंह राणा, चरणजीत, मीनू राणा, विधि चंद शर्मा, विशाल शर्मा, कविता चौधरी, हरचरण सिंह, मंदीप सिंह, संदीप राणा, सुभाष कामी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित पूर्व महामंत्री वीरेंदर राणा, बरवाला मंडल महामंत्री राहुल राणा, बरवाला मंडल अध्यक्ष धर्मेंदर संधू, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा इत्यादि ने श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *