विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला। श्रीमती बंतो कटारिया को हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बंतो कटारिया के अनुभव और समर्पण से आयोग के कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों और कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बंतो कटारिया अपने कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगी और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाएंगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने ईश्वर से उनके सफल, सार्थक एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की।
बंतो कटारिया को अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बनने पर ज्ञानचंद गुप्ता ने दी बधाई
