ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी की रामबाग गौशाला को सौंपा 23.12 लाख रुपए का अनुदान, कहा “गौ-सेवा हमारी संस्कृति का मूल आधार”

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह प्रशासन के साथ-साथ जो हमारे सांस्कृतिक महत्व या मान्यताएं है उनका भी पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। गऊ माता का हमारी संस्कृति में बहुत बड़ा स्थान है। हम हमेशा से पूजते आए हैं और इनका ठीक से रख-रखाव हो, इसके लिए हरियाणा सरकार समय-समय पर काम भी कर रही है। विज ने यह बात आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गऊशाला कमेटी के पदाधिकारियों को 23 लाख 12 हजार 800 रूपए का अनुदान राशि का चैक प्रदान करने के उपरांत कही। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि रामबाग गऊशाला अम्बाला छावनी क्षेत्र की सबसे बेहतरीन गऊशाला है। इसके सदस्य दिन-रात वहां पर गऊमाता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। यह और फले-फुले इसकी वे प्रभु से कामना करते हैं।

इस मौके पर गऊशाला कमेटी के पदाधिकारी राजेश कंसल ने कहा कि आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा 23 लाख 12 हजार 800 रूपए की राशि का चैक प्राप्त हुआ है। इस राशि से तुड़ी और भुसे के साथ-साथ गऊशाला से सम्बन्धित अन्य कार्य किए जाएंगे। यह सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने इस मौके पर गऊशाला कमेटी की ओर से मंत्री अनिल विज का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा गौ-सेवा आयोग के माध्यम से गऊशालाओं के बेहतर रख-रखाव और बढ़ौतरी के लिए अनुदान राशि दी जाती है। पिछले वर्ष प्रदेश में गऊशालाओं के रख-रखाव के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गौसेवा आयोग के माध्यम से 400 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया गया था जिसमें रामबाग गऊशाला अम्बाला छावनी को दो बार जिसमें एक बार 35 लाख रूपए तथा दूसरी बार 22 लाख रूपए की राशि दी गई है। गऊशाला में 1300 गौवंश है जिनकी देखरेख की जा रही है।

इस अवसर पर गऊशाला कमेटी के पदाधिकारी जसवंत जैन, प्रेम जैन, महावीर सिंह, राजेश सिंगला, गौरव सोनी, राजेश कंसल, अमित बंसल, राजेन्द्र वाही जी, रिंकु भंडारी, राजीव गोयल, जनक बुद्धिराजा, सचिन गोयल, संदीप गुप्ता, विजय गर्ग के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *