फरीदाबाद की इस कॉलोनी के लिए 10 साल बाद आई खुशखबरी, सवा करोड़ से बनेगी यह सड़क

हरियाणा के फरीदाबाद शहर की गांधी कालोनी के निवासियों को 10 साल बाद सुकून भरी खबर मिली है. यहां नगर निगम की ओर से जर्जर हालत में पहुंच चुके पैरीफेरी रोड की लंबे समय बाद सुध ली गई है. अब इस सड़क मार्ग के अधूरे हिस्से के निर्माण कार्य को 1.14 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा.

खस्ताहाल सड़क मार्ग की स्थिति
NIT- 5 के भगत सिंह चौक से होते हुए यह सड़क गांधी कालोनी से गुजरते हुए सेक्टर-21A की ओर जाती है. NIT और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से आने वाले लोग सूरजकुंड रोड जाने के लिए भी इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल, NIT स्थित भगत सिंह चौक से सेक्टर- 21 A की तरफ जाने वाली सड़क बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है.

सड़क का ज्यादातर हिस्सा गढ्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे लोगों को आवागमन करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. इसी परेशानी से बचने के लिए लोगों ने अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों से सफर करना शुरू कर दिया है.

लंबे समय से था इंतजार
करीब 10 साल पहले तत्कालीन विधायिका सीमा त्रिखा के कार्यकाल में इस सड़क मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगने पर इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी. भगत सिंह चौक के आगे थोड़ा सा हिस्सा बनाकर सड़क का काम रोक दिया गया था. तब से लेकर आज तक लोग इस हिस्से के निर्माण कार्य का इंतजार कर रहे थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *