अग्रवाल वैश्य समाज युवा प्रदेश इकाई का गठन

चंडीगढ़ : अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा युवा विंग को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर की गई हैं, जिनका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ संगठन के राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करना है। ये जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि हिमांशु गोयल पंचकूला अध्यक्षत नियुक्त करते हुए युवा टीम की कमान सौंपी गई है। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मयंक गर्ग जींद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंगला कैथल और रवि गर्ग (मोनू) को नियुक्त किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में युगल गुप्ता सफीदों और निखिल बंसल टोहाना को दायित्व दिया गया है। महासचिव पद की जिम्मेदारी विकास बंसल करनाल को सौंपी गई है। वहीं सचिव पद पर आकाश चावला सिरसा, उमेश अग्रवाल पुन्हाना, रोहित सिंगला लाडवा, राज अग्रवाल पंचकूला और श्रीकांत बंसल कुरुक्षेत्र को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव के रूप में उत्कर्ष गर्ग फरीदाबाद, अंशुल अग्रवाल पंचकूला, आकाश गर्ग और हर्ष मित्तल सिरसा को जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों की घोषणा उपरांत युवा टीम प्रभारी नवदीप बंसल ने कहा कि नवगठित प्रदेश टीम युवा ऊर्जा, नवाचार और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश टीम के गठन के साथ ही अब जिला एवं विधानसभा स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचे को शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर तक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नवदीप बंसल ने यह भी बताया कि युवा टीम की सभी इकाइयों के गठन के उपरांत उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास एवं इंटर्नशिप जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज की युवा पीढ़ी को न केवल वर्तमान चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके, बल्कि उन्हें भविष्य में एक सक्षम और जागरूक नेतृत्व के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *